डीजे पर डांस करते हुई युवक के मारी गोली- हॉस्पिटल में भर्ती- हालत नाजुक

डीजे पर डांस करते हुई युवक के मारी गोली- हॉस्पिटल में भर्ती- हालत नाजुक

मेरठ। होलिका दहन की रात को दो लोगों के बीच बहस के बाद मारपीट हुई और विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक पर दूसरे व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने से वहां पर भगदड मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतुू मेडिकल में एडमिट कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना भावनपुर इलाके के जयभीम नगर में होलिका दहन की रात को यहीं का निवासी 19 वर्षीय आहान पुत्र योगेश डीजे पर डांस कर रहा था। इसी बीच पडोसी रविन्द्र पुत्र रोहताश शराब के नशे में धुत होकर वहां पर आया और आहान से बदतमीजी करने लगा। आहान ने इसका विरोध किया तो इसी बात पर दोनों की कहासुनी हो गई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट के बीच ही रविन्द्र ने जेब से तमंचा निकालकर आहर के ऊपर गोली चला दी, जो आहान के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वहां पर भगदड मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिये मेडिकल में भर्ती कराया, जहां आहान की हालत नाजुब बनी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top