बारूद फटने से एक महिला की मौत- क्षत-विक्षत हुआ शव...

बारूद फटने से एक महिला की मौत- क्षत-विक्षत हुआ शव...

झुंझुनू। राजस्थान में झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में एक कमरे में रखा बारूद फटने से एक महिला महिला की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार उदयपुरवाटी कसबे में इस्लामिया मदरसा के नजदीक पटाखा बनाने वाले मुस्लिम शौरगर के घर में हादसा हुआ था। सुबह परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। अफरीन (27) पत्नी जावेद भी अपने कमरे में कुछ कर रही थी। इस दौरान जोरदार विस्फोट हुआ।


हादसे में छत की पट्टियां तोड़ते हुए 25 फीट दूर दूसरे घर की छत पर जाकर गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शव क्षत विक्षत हो गया। घटना आज बुधवार सुबह की है। घटना के बाद लोगों ने बताया- धमाका इतना तेज था कि पुरे उदयपुरवाटी में इसकी आवाज सुनाई दी। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर एएसआई राम सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को उदयपुरवाटी सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया है। यहां करीब पांच-सात परिवार एक ही मकान में रहते हैं।

उदयपुरवाटी थाने के एएसआई राम सिंह ने बताया कि मुस्लिम मदरसा के नजदीक जावेद के घर में हादसा हुआ है। क्षत-विक्षत शव पड़ोसी के घर की छत पर मिला है। विस्फोटक सामग्री के ब्लास्ट से हादसा होने की सूचना है। लेकिन अभी हादसे के कारण के बारे में कुछ नहीं कह सकते।https://youtu.be/7BlH2hXvfBs

epmty
epmty
Top