SP दफ्तर के बाहर पुलिसकर्मी ने किया पत्नी का मर्डर

SP दफ्तर के बाहर पुलिसकर्मी ने किया पत्नी का मर्डर

नई दिल्ली। जमीन विवाद के चलते पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पर शिकायत करने के लिए पहुंची पत्नी की पुलिसकर्मी ने कार्यालय के बाहर चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए हत्यारोपी कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया है।

सोमवार को कर्नाटक के हासन पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सुजीथा एम एस के दफ्तर पर पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ममता अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पहुंची थी। लेकिन पुलिस अधीक्षक के दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर ही पुलिस कर्मी लोकनाथ ने अपनी पत्नी ममता पर चाकू से हमला बोल दिया। दो चाकू लगने से घायल हुई महिला एंट्री गेट से होते हुए मदद के लिए पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में पहुंची।

महिला को लहूलुहान हालत में देखकर दो पुलिस कर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े और एक अन्य पुलिसकर्मी ने कांस्टेबल को उसकी पत्नी के पास पहुंचने से रोक दिया। पुलिस के मुताबिक अस्पताल ले जाई गई महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है और मामले को लेकर आगे की जांच जारी है।

Next Story
epmty
epmty
Top