रनवे पर टग ट्रैक्टर से टकराया यात्रियों से भरा प्लेन- यात्री एवं....

मुंबई। पुणे से चलकर देश की राजधानी दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर दौड़ते समय टग ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे भीतर बैठे यात्रियों एवं गुरु मेंबर्स में हड़कंप मच गया। गनीमत इस बात की रही है कि विमान में सवार सभी यात्री एवं स्टाफ सुरक्षित है।
महाराष्ट्र के पुणे से चलकर दिल्ली जा रही फ्लाइट से तकरीबन 180 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का प्लेन रनवे पर दौड़ते समय टग ट्रैक्टर से टकरा गया।
यह हादसा होते ही घटना के वक्त प्लेन में सवार तकरीबन 180 पैसेंजर में बुरी तरह से अफरातफरी मच गई। एयर इंडिया एयरलाइंस के अधिकारी के मुताबिक रनवे पर प्लेन के लैंडिंग गियर के पास के टायर में खराबी आ गई थी। जिसके चलते प्लेन के टग ट्रैक्टर के साथ टकराने की यह घटना हुई। अधिकारी के मुताबिक इस घटना में प्लेन में सवार सभी पैसेंजर एवं स्टाफ पूरी तरह से सुरक्षित है।