रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति को मारी गोली - अस्पताल में हुआ भर्ती

रिश्तेदारी से लौट रहे व्यक्ति को मारी गोली - अस्पताल में हुआ भर्ती

मुजफ्फरनगर। रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर भागने पर गोली मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना इलाके के गांव नगला रांई के रहने वाले आकिल पुत्र रफीक शामली जिले के थाना भवन में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। घटना की जानकारी देते हुए सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि रात लगभग 9:30 बजे जब आकिल थाना भवन से वापस अपने गांव लौट रहा था तब कुछ लोगों ने उसे रोक कर पहले मारपीट की मारपीट करने पर जब आकिल ने भागने की कोशिश की तो अज्ञात लोगों ने आकिल के पैर में गोली मार दी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना के बाद सीओ सदर राजू कुमार साव और इंस्पेक्टर चरथावल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल आकिल को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हत्या की कोशिश की इस घटना की पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर मामला क्या है।

epmty
epmty
Top