ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही महिला नर्स पर फावड़े से हमला- लहूलुहान...

ड्यूटी खत्म करके घर लौट रही महिला नर्स पर फावड़े से हमला- लहूलुहान...

बिजनौर। निजी अस्पताल से ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रही महिला नर्स पर पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाई गई नर्स का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर के कोतवाली क्षेत्र के कालका मंदिर के पास रहने वाली महिला नर्स मेघा शुक्रवार की देर रात निजी अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद वापस घर लौट रही थी। अभी महिला नर्स हॉस्पिटल से निकलकर कुछ दूर स्थित काली मंदिर के पास पहुंची थी उसी समय पीछे से आए किसी व्यक्ति ने फावड़े से उसके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में लहूलुहान हुई महिला बेहोश हो गई।

रास्ते से होकर गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में पड़ी महिला को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुई नर्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top