चाय बनाते समय जलाई बीड़ी तो हो गया ब्लास्ट - दो लोगों की हुई..

चाय बनाते समय जलाई बीड़ी तो हो गया ब्लास्ट - दो लोगों की हुई..

अंबाला। चाय बनाते समय बीड़ी सुगलाने पर सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया जिस कारण खतौली के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली के रहने वाले फजल और दिलशाद के साथ-साथ सलमान, शाह नजर, आफताब, अशरफ तथा रियान ने लगभग 15 दिन पहले अंबाला के टांगरी पार न्यू शक्ति नगर में दो कमरे किराए पर लेकर स्क्रैप का काम शुरू किया था। बताया जाता है कि खाना खाने के बाद रियान और सलमान, फजल के कमरे में चले गए ।

उस समय फजल चाय बना रहा था। चाय बनाते समय फजल ने बीड़ी पीना शुरू कर दिया। इसी बीच गैस सिलेंडर कहीं से लीक हो गया जिस कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर के आग पकड़ने के बाद ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में कमरा भरभरा कर जमीदोज हो गया।

बताया जाता है कि इस घटना में दिलशाद व फ़ज़ल की मौत हो गई है जबकि सलमान, शाह नजर आफताब, अशरफ और रियान घायल हो गए हैं। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया था।

epmty
epmty
Top