नदी में दस साल का बच्चा बहा, शव बरामद किया गया

नदी में दस साल का बच्चा बहा, शव बरामद किया गया

नैनीताल। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को गौला नदी में नहाने गए 10 साल का एक नाबालिग बह गया। शव बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह का पुत्र अमरजीत दोपहर में अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने गया था। इस बीच वह गौला नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।

देखते ही देखते वह लापता हो गया। पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। बच्चे का शव घटनास्थल से कई किमी दूर गोरापड़ाव क्षेत्र से मिला।

epmty
epmty
Top