5 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार- हथियार बरामद

5 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार- हथियार बरामद

शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में थाना झिंझाना पुलिस ने 5 हजार रूपये का इनामी अपराधी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के आदेशानुसार चलाये जा रहे ईनामी, वांछित एवं वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना झिंझाना पुलिस द्वारा सूचना पर ग्राम रंगाना में हत्या के प्रयास में करीब दो माह से फरार 5 हजार के इनामी अभियुक्त को अवैध 01 तमंचा मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे है। सुमित पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम रंगाना थाना झिंझाना जनपद शामली है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की है।

विदित हो कि दिनांक 01.05.2021 को थाना झिंझाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रंगाना में 03 व्यक्तियों सुमित, सागर, सुरेन्द्र निवासी ग्राम रंगाना थाना झिंझाना द्वारा अरुण कुमार के घर में घुसकर तोड़फोड कर जान से मारने को उस पर तमंचे से फायर झोंक कर गंम्भीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में अरुणा द्वारा थाना झिंझाना पर लिखित तहरीर दी थी। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना झिंझाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव द्वारा घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना झिंझाना को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। थाना झिंझाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद, कांस्टेबल राममूर्ति, अनुज, प्रदीप मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top