वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सहारनपुर- अम्बाला के बीच 40 ट्रेन रद्द

वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सहारनपुर- अम्बाला के बीच 40 ट्रेन रद्द

सहारनपुर। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते रेलवे की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी है। इसी के चलते पिछले कई दिनों से ट्रेनें पटरी पर नहीं दौड़ रही हैं। बारिश के चलते दर्जनों ट्रेनों का रद्द कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार अम्बाला रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर पानी आने और टांगरी नदी का जलस्तर सामान्य न हो से से रेलवे ने सहारनपुर और अम्बाला के बीच चलने वाली 40 ट्रेन रद्द कर दी हैं।

वंदे भारत भी स्टेशनों पर पानी आने के चलते ही सहारनपुर नहीं पहुंची है। अब कांवडियों को बसों व अन्य साधानों से हरिद्धार गंगाजल लेने के लिये जाना पड़ रहा है।

epmty
epmty
Top