अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से बच्चे समेत 3 जिंदा जले- 7 झुलसे

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से बच्चे समेत 3 जिंदा जले- 7 झुलसे

सोनीपत। अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस आग में एक बच्चे समय तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री से सटे कई मकानों की दीवारों में दरार आ गई है। ब्लास्ट की चपेट में आकर झुलसी 6 महिलाओं समेत 7 लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को हरियाणा के सोनीपत के रिढाऊं गांव में वेद प्रकाश के मकान में जिस समय अवैध रूप से संचालित की जा रही पटाखा फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था तो इसी दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट की वजह से मकान उड़कर मलबे में तब्दील हो गया।


इस धमाके के बाद मौके पर आग लग गई, आग इतनी भयंकर थी कि भीतर हुए धमाके से गिरे मकान में दबे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। फैक्ट्री में काम कर रही दो महिलाओं समेत एक बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समय 7 लोग झुलसी हालत में अस्पताल ले जाएं गए, जिन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एसडीएम श्वेता सुहाग, पुलिस एसीपी जीत सिंह बेनीवाल व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मकान के मलबे में अभी एक दो अन्य लोगों के शव दबे होने की आशंका है, पुलिस ने मकान मालिक वेद प्रकाश को हिरासत में ले लिया है।

Next Story
epmty
epmty
Top