इमारत गिरने से 2 किशोरों की मौत, एक घायल

इमारत गिरने से 2 किशोरों की मौत, एक घायल
  • whatsapp
  • Telegram

चेन्नई। तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के वंडीकुप्पम में गुरुवार को जर्जर इमारत की छत गिरने से दो किशोर उम्र के लड़कों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वीरासेकर तथा सतीश के रुप में की गयी है। दोनो 17 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि दस साल पहले वंडीकुप्पम के समथुवपुरम के पास श्रीलंकन तमिलनाडु शरणार्थियों के लिए 130 मकानों का निर्माण किया गया था। सभी मकान मूलभूत सुविधाओं के अभाव में खाली पड़े थे।

दोनों उसी जगह अपने दोस्त भुवनेश के साथ एक मकान में खेल रहे थे उसी दौरान अचानक एक इमारत का छत उनके उपर गिर गया।

अग्निशमन सेवा कर्मियों के साथ स्थानीय लोगों ने मलवे से तीनों किशोंरों को निकाला।

जिसमें वीरासेकर तथा सतिश कुमार मौके पर ही मृत पाये गये जबकि भुवनेश गंभीर रुप से घायल मिला जिसके बाद उसको कुड्डालोर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा बाद में पुड्डुचेरी के जिपमर में भेजा दिया गया।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के माता-पिता को दो-दो लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उन्होंने प्रशासन को घायल लड़के की बेहतर उपचार देने का निर्देश दिया है तथा उसके माता-पिता को पचास हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री जन राहत कोष से देने की घोषणा की है।


वार्ता

epmty
epmty
Top