बस-बोलेरो की टक्कर में 10 लोगों की मौत- कुछ अन्य लोग हुए घायल

बस-बोलेरो की टक्कर में 10 लोगों की मौत- कुछ अन्य लोग हुए घायल

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में एक बस और एक बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गये।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु बोलेरो वाहन से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे कि तभी राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से बोलेरो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार सभी 10 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं बस में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। प्रयागराज से जा रही बस में भी श्रद्धालु ही थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।

Next Story
epmty
epmty
Top