नींव खोदते समय मिले 122 जीवित बम

नींव खोदते समय मिले 122 जीवित बम
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। मणिपुर के मोरेह में जांग वेंग के पास गंते वेंग इलाके में एक प्लॉट की मकान बनाने के लिए खुदाई चल रही थी। तभी खुदाई के दौरान वहां से बम निकलने लगे। इस बात से घबराकर मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को फोन लगा दिया। यह घटना 17 नवम्बर की है। मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और खुदाई जारी रखी तो पूरे 122 बम निकले। यह बम सेकंड वल्र्ड वार के समय के हैं जो जमीन में दबे हुए थे। इनका इस्तेमाल नहीं हो पाया था। सेकंड वर्ल्ड वार के समय यहां जापानी सेना की मौजूदगी थी। यहीं से सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने भारत की आजादी के लिए संघर्ष छेड़ रखा था। मणिपुर पुलिस सभी बमों को अपने साथ मोरेह पुलिस स्टेशन ले गई। वहां सुरक्षा के साथ बमों को रखा गया है। इससे पहले इसी साल 17 जुलाई को भी मोरेह इलाके से बिना फटे हुए 27 बम, बम के 43 खाली खोखे और 15 खाली बक्से खोजे गए थे। यह इलाका म्यांमार और भारत की सीमा पर है इसलिए यहां बिना फटेे बम काफी संख्या में मिलते हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top