सर गंगा राम अस्पताल में मरीजों की जान आफत में-1 घंटे की ऑक्सीजन शेष

सर गंगा राम अस्पताल में मरीजों की जान आफत में-1 घंटे की ऑक्सीजन शेष

नई दिल्ली। देश में इस समय ऑक्सीजन की किल्लत हो की खबर दिनों दिन आ रही है। लोग अपने मरीजों को इधर से उधर लेकर दौड़े जा रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से परेशानियां दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। ऑक्सीजन की डिमांड दिनोंदिन और भी तेजी के साथ बढ़ रही है। दिल्ली में सबसे ज्यादा बुरा हाल है।

देश की राजधानी के नामी-गिरामी सर गंगा राम अस्पताल में 1 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची है। ऐसे में मरीजों के परिजनों की सांसे भी अटकने लगी है,वह दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हर कोई अपने मरीजों को इधर से उधर शिफ्ट करने की तलाश कर रहा है। हर कोई चाह रहा है कि उसका मरीज सुरक्षित जगह शिफ्ट हो सके उसे ऑक्सीजन की कमी ना हो। सरकार तमाम तरह के दावे कर रही हैं मगर अस्पताल से आ रही ऑक्सीजन की कमी की खबरें यह बता रही है कि इस समय ऑक्सीजन को लेकर अस्पतालों में क्या हाल है।

जानकारी के अनुसार गंगाराम अस्पताल में इस समय 350 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एच पी एल गुप्ता ने बताया कि उनको मात्र 500 लीटर ऑक्सीजन दी गई है। जबकि प्रतिदिन अस्पताल की 8000 लीटर की डिमांड है। ऐसे में वह कैसे मरीजों को ऑक्सीजन दे पाएंगे अब देखना यह होगा कि अगले 1 घंटे में अस्पताल की हालत क्या होने वाली है?




Next Story
epmty
epmty
Top