मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव-अलाउद्दीन की छत पर नजर आए पत्थरबाज

मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव-अलाउद्दीन की छत पर नजर आए पत्थरबाज
  • whatsapp
  • Telegram

दरभंगा। दुर्गा मंदिर से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव किए जाने से मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। पत्थरों से बचने के लिए महिलाएं इधर-उधर भागने लगी। कई महिलाएं भागने के दौरान गिरकर चोटिल हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर स्थिति को कंट्रोल में किया।

दरभंगा जनपद के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के केवट गामा पंचायत के पछियारी गांव में हुई पत्थर बाजी की घटना में चैत्र नवरात्रि के अंतर्गत दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं पर रास्ते में एक मकान की छत से पथराव किया गया।बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन के मकान की छत के ऊपर चढ़े महिला एवं पुरुषों द्वारा मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पत्थर फेंके जाने से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पत्थरों से बचने के लिए महिला श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगी। इस दौरान कई महिलाएं गिरकर चोटिल हो गई।

घटना की बाबत दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मिल रही मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं पर किए गए पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक मकान की छत पर चढ़ी महिलाएं पुरुषों के साथ मिलकर नीचे से होकर गुजर रहे लोगों पर ईंट पत्थर फेंक रहे हैं।पत्थर बाजी की इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद कुशेश्वर स्थान थाना पुलिस समेत कई अन्य थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गई और किसी तरह शांति व्यवस्था को काबू में किया।

पत्थर बाजी की इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।जानकारी मिल रही है कि होली के मौके पर भी यहां दो समुदाय के बीच मारपीट हुई थी और लाठी डंडों की चपेट में आकर कई लोग जख्मी भी हुए थे।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए मामले को शांत कराया था।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top