राष्ट्रपति शासन की हुई विदाई- राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

राष्ट्रपति शासन की हुई विदाई- राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से राष्ट्रपति शासन की विदाई हो गई है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए मुख्यमंत्री की शपथ के पहले राज्य के भीतर से राष्ट्रपति शासन खत्म करने का आदेश दिया है।

सोमवार को वर्ष 2018 से चले आ रहे राष्ट्रपति शासन की जम्मू कश्मीर से विदाई हो गई है। वर्ष 2014 में हुए चुनाव के बाद राज्य में भाजपा एवं पीडीपी गठबंधन ने अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना समर्थन वापस लेने के बाद महबूबा मुफ्ती की सरकार गिर गई थी। जिसके चलते महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

महबूबा मुफ्ती के इस्तीफा के बाद से जम्मू कश्मीर के भीतर राष्ट्रपति शासन चला आ रहा था।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार की देर रात जम्मू कश्मीर में नई सरकार के गठन से पहले राज्य के भीतर से राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश जारी किया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top