शमशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर लटके मिले लड़का और लड़की

शमशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर लटके मिले लड़का और लड़की
  • whatsapp
  • Telegram

सहारनपुर। खेतीबाड़ी और मॉर्निंग वॉक के सिलसिले में जंगल गए लोग शमशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर लड़का लड़की को देखकर बुरी तरह से सहम गए। फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक की बाइक नजदीक में ही खड़ी हुई थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के बाद शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार को जनपद सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव खुडाना में जब सवेरे के समय अनेक लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जंगल में पहुंचे तो वहां पर शमशान घाट में खड़े नीम के पेड़ पर लड़का और लड़की की लाश को देखकर वह बुरी तरह से सहम गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि फांसी के फंदे पर झूल रहे युवक की बाइक नजदीक में ही खड़ी हुई थी।

पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूल रहे दोनों शव नीचे उतरवाये और जांच पड़ताल की। लड़का और लड़की की पहचान गांव खुडाना के रहने वाले 22 वर्षीय सचिन सैनी पुत्र लक्ष्मी चंद और बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांव दलहेड़ी की रहने वाली 20 साल की सलोनी के रूप में की गई है। दोनों नायलॉन की रस्सी से बने फंदे में नीम के पेड़ पर लटके हुए थे। पुलिस द्वारा अभी तक की गई जांच पड़ताल में सामने आया है कि लड़का और लड़की एक ही बिरादरी के थे। दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि लड़का लड़की ने सुसाइड किया है अथवा किसी ने दोनों का मर्डर कर उनकी लाश पेड़ पर लटकाई है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top