योगी के जनसंख्या कानून को किया जा रहा काफी पंसद- उठ रही अन्य राज्यों में मांग

योगी के जनसंख्या कानून को किया जा रहा काफी पंसद- उठ रही अन्य राज्यों में मांग

नई दिल्ली। योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रित करने के लिये कानून बनाये जाने के दौरान कई प्रदेशों में भी इस कानून की चर्चाएं चल रही है। योगी सरकार के इस कानून को काफी पंसद किया जा रहा है। योगी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण के इस कदम के पश्चात बिहार और मध्यप्रदेश में भी इस कानून को लागू करने की मांग बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश मेें विधि आयोग ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस कानून के अनुसार दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल सकेगा।

बिहार के भाजपा एमएलसी सम्राट चैधरी ने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिये एक कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार ने वर्ष 2006-07 में एक कानून लागू किया था। इस कानून के अंतर्गत दो ज्यादा बच्चों वाले व्यक्ति चुनावी रण में हिस्सा नहीं ले सकते थे। उन्होंने कहा कि अब इस कानून को गांवों में भी लागू करना चाहिए। अगर जनसंख्या का काबू नहीं किया गया तो लोग शिक्षा ग्रहण नहीं कर पायेंगे और बेरोजगारी की समस्याओं से लोगों को सामने करना पडेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बहनें काफी तरक्की कर रही है। अब जनंसख्या को काबू करने के लिये सख्त कानून बनना चाहिए।

बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने कहा कि कानून बनाने भर से जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं रूकेगा। इससे जागरूक करने के लिये शिक्षित किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह दूसरे प्रदेश में लागू हुआ है। इस कानून को बिहार प्रदेश में भी लागू किया जाये, ऐसा आवश्यक नहीं है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के पश्चात अब राज्य मध्यप्रदेश में भी ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की रफ्तार बढ़ गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को चिट्ठी लिखकर जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून बनाये जाने की मांग की है।

Next Story
epmty
epmty
Top