श्रमिकों को मिलेगी पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद : केजरीवाल

श्रमिकों को मिलेगी पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में निर्माण कार्यों में लगे पंजीकृत सभी श्रमिकों को पांच-पांच हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर आज कहा, "पूरी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए निर्माण गतिविधियों को रोक दिया गया है। श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया को इस अवधि के दौरान प्रत्येक निर्माण श्रमिक को वित्तीय सहायता के रूप में पाँच हज़ार रुपए प्रतिमाह देने का निर्देश दिया है।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल भी प्रदूषण के चलते निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध होने के दौरान पंजीकृत सात लाख से अधिक श्रमिकों को 5-5 हजार रुपए की वन टाइम वित्तीय सहायता दी थी और इस पर करीब 350 करोड़ रुपए खर्च आया था।

गत 30 अक्टूबर को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर रोक लगाने का आदेश दिया था। दिल्ली सरकार ने सीक्यूएएम के आदेश पर दिल्ली में ग्रेप के तीसरे चरण के अंतर्गत पाबंदियों को लागू करने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्यों पर रोक की निगरानी के लिए 586 टीमें बनाई है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में 521 वाटर स्प्रिंगलिंग मशीनें, 233 एंटी स्मॉग गन, 150 मोबाईल एंटी स्मॉग से गन पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top