विनेश एवं बजरंग की राजनीति में एंट्री- थामा कांग्रेस का हाथ

विनेश एवं बजरंग की राजनीति में एंट्री- थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। रेसलिंग करते हुए मैट पर विरोधियों को अपने दांव पेंच से चित्त करने वाले बजरंग पूनिया एवं विनेश फोगाट ने राजनीति में एंट्री करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद दोनों रेसलर हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतर सकते हैं।

शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से तकरीबन 30 दिन पहले रेसलर विनेश फोगाट एवं बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने से पहले विनेश फोगाट एवं बजरंग पूनिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी।। इसके पास कांग्रेस मुख्यालय का रुख करने वाले विनेश फोगाट एवं बजरंग पूनिया ने विधिवत रुप से कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा और रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएंगे। अब विनेश फोगाट के जुलाना विधानसभा सीट इलेक्शन लडना निश्चित माना जा रहा है, जबकि बजरंग पूनिया के भी विधानसभा का चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।

epmty
epmty
Top