यूपी में विपक्ष को भाजपा के 12 घंटे में दो बड़े झटके

यूपी में विपक्ष को भाजपा के 12 घंटे में दो बड़े झटके

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में कल से आज तक 2 बड़े राजनीतिक घटनाक्रम घटे, जिसमें मुख्य रुप से समाजवादी पार्टी गठबंधन को 12 घंटे के अंदर ही दो बड़े झटके भारतीय जनता पार्टी ने दिए। पहले सपा विधायक को पार्टी ज्वाइन कराई आज ओमप्रकाश राजभर को एनडीए में शामिल कर यूपी में विपक्ष को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है।


गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी 2024 की तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है। देशभर में जहां एनडीए का कुनबा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत है वही उत्तर प्रदेश में भी भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है । पिछले 12 घंटे के राजनीतिक घटनाक्रम की बात की जाए तो विपक्ष खासकर अखिलेश यादव को भाजपा ने दो बड़े झटके दिए हैं।


सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी के साथ-साथ विधायक पद से भी इस्तीफा दिलाया तो वही 2022 का विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के गठबंधन के साथ लड़ चुके सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एनडीए में आने की घोषणा कर दी है। ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होते ही उत्तर प्रदेश में विपक्ष को महज 12 घंटे में दो बड़े झटके मिले। जहां तक बात ओमप्रकाश राजभर की है तो सुभासपा के अभी 6 विधायक उनके पास है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 3% वोट शेयर भी ओमप्रकाश राजभर के खाते में गया था।

epmty
epmty
Top