सियासत में उठापटक- इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा अब..

नई दिल्ली। फ्राइडे का दिन पॉलिटिकल लिहाज से उठा पटक वाला रहा। आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में उठापटक की खबरें कई दिन से सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर तैर रही थी। आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी रखा।
हालांकि अभी इस प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संस्तुति होना बाकी है। बताया जाता है कि जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ही चुने जाएंगे।
Next Story
epmty
epmty