इस बार का बजट स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित-मनोहर

इस बार का बजट स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित-मनोहर

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने विधानसभा में पेश किए गए बजट को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित किया है। मुख्यमंत्री ने गणेश वंदना से डिजीटल बजट पेश करने की शुरुआत की।

शुक्रवार को हरियाणा का इस वर्ष का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने कहा कि इस बार का बजट स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित है। कोरोना काॅल में पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य में कोरोना संक्रमण का मुकाबला कर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। प्रदेश में जरूरतमंद लोगों तक तेजी के साथ मदद पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में आर्थिक रिकवरी का प्रस्ताव किया गया है। हरियाणा में कोरोना राहत कोष का गठन किया गया। जिसके चलते कोरोना महामारी के प्रतिकूल प्रभाव पर काबू पाया गया। हरियाणा में संक्रमण पर नियंत्रण के उपायों से कोरोना काल में मृत्यु दर महज 1.11 फीसदी रही। हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी खोली गई। पिछले बजट में 527 सुझाव मिले इनमें से 200 प्रस्ताव शामिल किये गए। उनमंे से 69 पर अमल किया गया और 131 प्रक्रिया में हैं। इस बार विधायकों व सांसदों से 410 प्रस्ताव लिए गए। यह बजट हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने वाला होगा। उन्होंने कहा कि बजट में प्रमुख क्षेत्रों की प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं। तय किया गया है कि परिणाम आधारित विकास कार्यो के वर्ग कार्यान्वयन पर ध्यान रखा जाए। स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी मानते हुए पर्याप्त राशि की व्यवस्था बजट में की गई है। किसानों की आय वाला बढ़ाने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए 5081 करोड रुपए रखे गए हैं। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी के लिए 3402 करोड रुपए का प्रावधान किया गया हैै सिंचाई के लिए 5081 करोड रुपए रखे गए हैं। खेलों के लिए 7731 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। शिक्षा के लिए 18410 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। रोजगार के लिए 884 करोड रुपए रखे गए हैं। कौशल विकास के लिए 868 करोड रुपए रखे गए हैं। भर्ती योजना के लिए 10798 करोड रुपए रखे गए हैं। डाटा सेंटर नीति बनाई जा रही। इको सिस्टम स्थापित होगा। बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालय में ई ऑफिस का पूर्ण क्रियान्वयन होगा। वर्ष 2021-22 के दौरान 6000 सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट, 12 वाट की 5000 एलईडी सोलर स्ट्रीट लाइट ओर सीसीटीवी कैमरा वाली 1000 हाईमास्ट सोलर लाइट्स लगाई जाएंगी।

श्रम विभाग को 1823 करोड़ आवंटित। बजट में 40 फीसदी की वृद्धि। पटौदी बाईपास सहित गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी सड़क के चार मार्गीय का कार्य 2021 22 मे किया जाएगा। कैथल जींद हांसी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर इसको चार मार्गीय बनाने का प्रस्ताव।

2021-22 में निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को न्यूनतम 50 हजार नौकरियां दी जाएंगी। 2021-22 में सिकरोना, फरीदाबाद, इंद्री, करनाल व जीवननगर सिरसा में 3 नए आईटीआई शुरू होंगी।

विश्वकर्मा कौशल विश्विद्यालय में नौंवी से आगे के विद्यार्थियों को दाखिला के लिए फीडर स्कूल बनेगा। विश्वकर्मा कौशल रथ नाम से मोबाइल आईटी लैब विकसित की जाएगी। इसी विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए अनुसंधान डिग्री कार्यक्रम शुरू होगा।

शिक्षा क्षेत्र को 18140 करोड़ आवंटित। बीते बजट की तुलना 17.8 करोड़ की वृद्धि हुई है। पोंटा साहिब से कलेसर तक यमुना नदी के प्रवाह क्षेत्र पर हथिनीकुंड बैराज की अपस्ट्रीम में एक बांध बनाने का प्रस्ताव। यह 20.43 प्रतिशत केचमेंट एरिया में उत्पन्न बाढ़ के पानी का भंडारण करेगा





epmty
epmty
Top