इस राज्य को मिला नया CM - मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार ली शपथ

इस राज्य को मिला नया CM - मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार ली शपथ

नई दिल्ली। झारखंड राज्य के 13 मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कल हेमंत सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया था।

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले मामले में ईडी ने शिकंजा कस दिया था। अपनी गिरफ्तारी किसी की संभावनाओं को देखते हुए हेमंत सोरेन ने तब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चंपई सोरेन को झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिला दी थी। तब से चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

इधर जमीन घोटाले के मामले में जेल में बंद हेमंत सोरेन लगातार जमानत पाने की जद्दोजहद में जुटे हुए थे। कई दिन पहले झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत को मंजूरी दे दी थी। हेमंत सोरेन का जेल से बाहर आने का रास्ता खुलते ही तय माना जा रहा था कि अब चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ेगा। हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था तथा कल ही हेमंत सोरेन को झारखंड में विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया था।

इसके बाद राज्यपाल ने आज हेमंत सोरेन को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी । इस मौके पर हेमंत सोरेन के पिता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन, मां रूपी सोरेन तथा इंडिया घटक दल के कई नेता मौजूद रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top