तीसरा चरण- UP में दो घंटों में हुआ इतना प्रतिशत मतदान

तीसरा चरण- UP में दो घंटों में हुआ इतना प्रतिशत मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिये रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान शुरु होने के पहले दो घंटों में 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मैनपुरी जिले में औसत मतदान 11.02 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि एटा में 10.16 प्रतिशत और कन्नौज में 10.11 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। कानपुर नगर जिले में 5.66 प्रतिशत और फर्रुखाबाद जिले में 5.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अन्य जिलों मेें शुरुआती दो घंटों में औसत मतदान के आंकड़ों के मुताबिक हाथरस जिले में 7.62 प्रतिशत, फिरोजाबाद जिले में 9.85 प्रतिशत, कासगंज जिले में 9.53 प्रतिशत, इटावा जिले में 6.83 प्रतिशत, औरैया में 7.74 प्रतिशत, कानपुर देहात जिले में 6.18 प्रतिशत, जालौन जिले में 9.53 प्रतिशत, झांसी जिले में 7.69 प्रतिशत, ललितपुर जिले में 9.36 प्रतिशत, हमीरपुर जिले में 9.58 प्रतिशत और महोबा जिले में आठ प्रतिशत मतदान हुआ।

फ़िरोज़ाबाद जिले की पाँच विधानसभा सीटों में टूण्डला विधानसभा में 9.16 प्रतिशत, जसराना सीट पर 8.4 प्रतिशत, फ़िरोज़ाबाद सीट पर 9.2 प्रतिशत, शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर 11.5 प्रतिशत, सिरसागंज सीट पर 11 प्रतिशत मतदान हुआ।

epmty
epmty
Top