महाराष्ट्र झारखंड में मचेगा घमासान- EC आज करेगा इलेक्शन का ऐलान

महाराष्ट्र झारखंड में मचेगा घमासान- EC आज करेगा इलेक्शन का ऐलान

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड के साथ विभिन्न राज्यों की 50 सीटों पर अब चुनावी घमासान मचेगा। इलेक्शन कमिशन की ओर से आज इन दोनों राज्यों के साथ उपचुनाव वाली सीटों पर इलेक्शन की तिथियों का ऐलान किया जाएगा।

मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग प्रेस वार्ता करने जा रहा है जिसके चलते महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। इलेक्शन कमिशन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मंगलवार की अपराह्न 3:30 पर होने वाली प्रेस वार्ता में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ विभिन्न राज्यों की 50 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख के घोषित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म होने जा रहा है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल की 5 जनवरी को खत्म होगा।


Next Story
epmty
epmty
Top