सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के दावे पर खरी उतरी सरकार -कपिल

सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के दावे पर खरी उतरी सरकार -कपिल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्राम कूकड़ी में डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क किया और अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रिकॉर्ड विकास कार्य हुए हैं। कानून व्यवस्था को सरकार की ओर से सुदृढ़ करते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार आपस में मिलकर सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।


शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के अनेक इलाकों में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे। ग्राम कूकड़ी में डोर टू डोर संपर्क करने के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ शहर की खादर वाला की हरिजन बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि भाजपा शासनकाल में पिछड़े व दलितों को उनके अधिकार मिले है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की स्मृति में डाक टिकट व सिक्का जारी किया है। भाजपा सरकार में सभी वर्गाे के उत्थान के लिए कार्य किए जाने के साथ विकास कार्य कराए जा रहे है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के अपने दावे पर सरकार खरी उतर रही है।


मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्र की लक्ष्मण विहार, जिला परिषद् मार्किट, पुरूषार्थी कॉलोनी, जाट कॉलोनी, गांधी कॉलोनी आदि में भ्रमण कर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बिना भेदभाव, जातिवाद व क्षेत्रवाद के जनहित को ध्यान में रखकर कार्य करती है। क्षेत्रवासियों द्वारा कपिल देव अ्रग्रवाल का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया, वहीं अग्रवाल मार्किट और नई मंडी के व्यापारियों ने प्रदेश में एक बार फिर से भगवा लहराने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, जगदीश पांचाल, मंडल अध्यक्ष रोहित तायल, सभासद अमित बोबी, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, नवनीत कुच्छल, प्रशांत चौधरी, राजकुमार सिद्धार्थ, दुलारी मित्तल, कविता सैनी, मनोज ठाकुर, कंवरपाल वर्मा, अनिल नामदेव, सुभाष चौहान, विपिन जैन, मोहित अग्रवाल, हरीश गोयल, प्रशांत गौतम, धीर सिंह सैनी, शोभित गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, नीरज शर्मा, योगेश मित्तल, प्रमोद मित्तल, अनिरूद्ध अग्रवाल, विक्रांत राठी, ओमकुमार गर्ग, दीपक भाटिया, अश्वनी शर्मा, रामकिशन शर्मा, चंद्रवीर चौधरी, विनोद कुमार, मदनपाल चौधरी, राधे वर्मा, राजीव कुमार आदि सैकडों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Story
epmty
epmty
Top