भाजपा- कांग्रेस को पटकनी देकर देश की सबसे अमीर महिला फिर बनी विधायक

भाजपा- कांग्रेस को पटकनी देकर देश की सबसे अमीर महिला फिर बनी विधायक

नई दिल्ली। देश की सबसे अमीर महिला ने इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को पटकनी देते हुए फिर से विधानसभा का चुनाव जीत लिया है। इस महिला ने 49 हजार 231 वोट पाकर अपनी जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि एक पत्रिका द्वारा ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल को देश की सबसे अमीर महिला बताया था। अपने पति ओपी जिंदल के निधन के बाद से सावित्री देवी अपनी कंपनी के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभालती है। उनकी नेटवर्थ 39.5 अरब डॉलर बताई जाती है । दरअसल सावित्री जिंदल ने अपने पति ओपी जिंदल के निधन के बाद साल 2005 में सियासत में अपनी शुरुआत की। सावित्री जिंदल ने सबसे पहले 2005 में हरियाणा की हिसार सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और भी जीत गई।

उसके बाद सावित्री जिंदल ने राजनीति में पलट कर नहीं देखा और वह इस सीट पर चुनाव जीतती रही। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल वर्तमान में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं । बेटे के भाजपा से सांसद होने के बाद भी सावित्री जिंदल ने इस बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की और वह चुनाव लड़ी। आज जब चुनावी नतीजे आए तो 75 साल की सावित्री जिंदल 49 हजार 231 वोट पाकर कांग्रेस उम्मीदवार से 18 हजार 941 वोटो से चुनाव जीत गई।

Next Story
epmty
epmty
Top