गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव-70 सीटों पर उतरेंगे झामुमो कांग्रेस प्रत्याशी

गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव-70 सीटों पर उतरेंगे झामुमो कांग्रेस प्रत्याशी

रांची। राज्य में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इंडिया गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेगा और कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सरकारी आवास पर गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा है कि इंडिया ब्लॉक झारखंड विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेगा। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत के दौरान यह फैसला लिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top