सर्वोच्च अदालत का फैसला भाजपा के लिए नैतिक अवसान शोक

सर्वोच्च अदालत का फैसला भाजपा के लिए नैतिक अवसान शोक

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च अदालत की ओर से राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मिली सजा पर रोक लगाने के फैसले को समाजवादी पार्टी के मुखिया ने भारतीय जनता पार्टी के लिए नैतिक अवसान का शोक बताया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने भारतीय लोकतंत्र एवं न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। शुक्रवार को देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट के जजो की 3 सदस्यीय पीठ की ओर से राहुल गांधी को गुजरात की ट्रायल कोर्ट की ओर से दी गई 2 साल की सजा पर रोक लगाए जाने के फैसले का गर्मजोशी से स्वागत किया है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कहा है कि राहुल गांधी की सजा पर देश की सर्वोच्च अदालत ने रोक लगाकर भारतीय लोकतंत्र एवं न्यायपालिका में लोगों की आस्था को बढ़ावा दिया है। सपा सुप्रीमो ने केंद्र और कई राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के ऊपर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि सर्वोच्च अदालत के इस बड़े फैसले के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की नकारात्मक राजनीति का अहंकारी ध्वज उनके नैतिक अवसान के शोक में झुक जाना चाहिए।

epmty
epmty
Top