विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने इन्हें बनाया प्रभारी

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने इन्हें बनाया प्रभारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति किए जाने का ऐलान कर दिया है।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी की मंझनपुर विधानसभा सीट के विधायक इंद्रजीत सरोज, उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट के विधायक माता प्रसाद पांडे, जौनपुर जनपद की मल्हनी विधानसभा सीट के विधायक लकी यादव एवं जनपद जौनपुर की केराकत विधानसभा सीट के विधायक तूफानी सरोज को प्रदेश पर भारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिलेश यादव की ओर से इस बाबत मुंबई एवं महाराष्ट्र के प्रदेश सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी समेत अन्य को भी इन नियुक्तियों की जानकारी भेजी गई है।

epmty
epmty
Top