सपाईयों की हुंकार- BJP को सत्ता से बेदखल करेगा सपा का PDA आंदोलन

सपाईयों की हुंकार- BJP को सत्ता से बेदखल करेगा सपा का PDA आंदोलन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित किये जा रहे PDA चर्चा कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत जिला महिला सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई आगरा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रभा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA आंदोलन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।


शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पिछले 1 महीने से जिले में जारी समाजवादी पीडीए चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत समाजवादी महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा सपा कार्यालय पर पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में जनपद भर से समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा से पूर्व जिला अध्यक्ष तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रभा यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व बेरोजगारी का सबसे बड़ा दंश महिलाओं को झेलना पड़ा है। घर को चलाने की प्रमुख जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं को उनके बेटे भाई तथा पति की बेरोजगारी ने भी घर चलाना मुश्किल कर दिया है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी सरकार की अनेक योजनाओं को बंद करके भाजपा ने महिलाओं को सुविधाओं से वंचित किया है, इसी के चलते समाजवादी पार्टी का पीडीए आंदोलन भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देगा।

समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए से भेदभाव, अत्याचार तथा अधिकारों का हनन, आरक्षण संविधान से छेड़छाड़ भाजपा सरकार की विचारधारा बन गई है। महिलाओं के ऊपर भाजपा सरकार में अत्याचार लगातार बढ़ा है। जिस तरह समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पीडीए की ताकत से यूपी में सबसे बड़ी पार्टी तथा देश में तीसरी बड़ी ताकत बनने का काम किया उसी तरह पीडीए की ताकत विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह, सुषमा रानी, ममता सैनी और किरण सेन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Next Story
epmty
epmty
Top