राहुल के निकलते ही कांग्रेस को झटका- 150 से ज्यादा नेता हुए भगवाई

राहुल के निकलते ही कांग्रेस को झटका- 150 से ज्यादा नेता हुए भगवाई

गुवाहाटी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के असम से बाहर निकलते ही कांग्रेस को जोर का झटका लगा है। पार्टी के 150 से भी ज्यादा नेताओं ने हृदय परिवर्तन करते हुए भगवा चोला धारण कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

असम के भीतर सोमवार को कांग्रेस को उस समय जोर का झटका लगा जब ऑल असम स्टूडेंट यूनियन एवं कांग्रेस से जुड़े 150 से भी ज्यादा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।।

मंत्री पीयूष हजारिका ने आज कांग्रेस के ऊपर करारा तंज कसते हुए 150 भी ज्यादा कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने की जानकारी देते हुए कहा है कि मुझे यह मानना पड़ेगा कि राहुल गांधी की भारत बस न्याय यात्रा ने असम में काफी प्रभाव डाला है। जिसके चलते असम कांग्रेस एवं ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के 150 से भी ज्यादा नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

उन्होंने अंकित दत्ता, बिस्मिता गोगोई और दीपक कुमार नाथ आदि के इस हृदय पर परिवर्तन को अच्छा फैसला बताया है।

Next Story
epmty
epmty
Top