आज होगा शिवराज के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

विदिशा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव कार्यालय का आज उद्घाटन होगा।
आज दोपहर चौहान के निज निवास विदिशा स्थित शेरपुरा में विदिशा संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन होगा। इस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद रमाकांत भार्गव सहित चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित भी करेंगे।
Next Story
epmty
epmty