विश्वासघाती नहीं होते शाक्य तो बिना बताएं बीजेपी में नहीं जाते शिष्य

विश्वासघाती नहीं होते शाक्य तो बिना बताएं बीजेपी में नहीं जाते शिष्य

मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को विश्वासघाती बताते हुए कहा है कि अगर रघुराज शाक्य खुद को मेरा शिष्य बताते हैं तो वह मेरे साथ विश्वासघात करते हुए भाजपा में नहीं जाते।

शनिवार को मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार एवं परिवार की बहू डिंपल यादव का प्रचार करने के लिए अपनी विधानसभा जसवंत नगर क्षेत्र में पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने उजागर किया कि उन्होंने रघुराज सिंह शाक्य की नौकरी लगवाई और उन्हें दो बार सांसद तथा एक बार विधायक बनवाने का काम किया।

इस सब के बाद भी खुद को मेरा शिष्य बताने वाला रघुराज सिंह शाक्य पूरी तरह से विश्वासघाती निकला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रघुराज सिंह शाक्य किसी भी शाक्य नेता को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इटावा सीट से सर्वेश शाक्य को उन्होंने हराने का काम किया था।

उन्होंने कहा कि अगर वह मेरे सच्चे शिष्य होते तो इस तरह साथ छोड़कर बगैर बताए भाजपा में नहीं जाते। उन्होंने बताया कि जिस समय भाजपा ने शाक्य को अपनी पार्टी में शामिल होने के लिये बुलाया तो उस समय मैने शाक्य को फोन किया तौ रघुराज ने बताया था कि वह इलाज के सिलसिले मेें राजधानी लखनऊ जा रहे है। इससे बडा और क्या विश्वासघात होगा कि इलाज की बात कहकर राजधानी गये शाक्य दूसरे दिन भाजपा में शामिल हो गए।

epmty
epmty
Top