बोले राजभर- महाराजा सुहेलदेव की प्रशंसा योगी का झूठ का स्वांग

बोले राजभर- महाराजा सुहेलदेव की प्रशंसा योगी का झूठ का स्वांग

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रशंसा को झूठ का स्वांग बताते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री को महाराजा सुहेलदेव राजभर के पराकर्मों का वास्तव में पता है और वह उनके समर्थक और हितचिंतक हैं तो सीएम महाराजा सुहेलदेव राजभर का अयोध्या और बहराइच में भव्य मंदिर बनवाएं।




सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्विटर पर किए गए ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री को उनकी पार्टी की लोगों में दिनोंदिन बढ़ रही लोकप्रियता का एहसास हो गया है। इसलिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव राजभर के पराक्रम की प्रशंसा करने पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजा सुहेलदेव राजभर के वास्तव हितचिंतक हैं और उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं तो मुख्यमंत्री राज्य के अयोध्या और बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर का भव्य मंदिर बनवाए और उनके स्वर्णिम इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल करवाएं, ताकि लोग उनके पराक्रम से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री यदि वास्तव में महाराजा सुहेलदेव राजभर को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं तो उनके वंशजों की राजनीति और सरकार में हिस्सेदारी सुनिश्चित कराएं। अन्यथा झूठ का स्वांग रचकर ऐसे महापुरुषों के इतिहास को धूमिल ना करें। उधर अरुण राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की प्रशंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री वैसे तो महाराजा सुहेलदेव राजभर के पराक्रम की प्रशंसा करते हुए ट्वीट कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को महाराजा सुहेलदेव राजभर का नाम भी ठीक तरह से याद नहीं है। यदि ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री अपने ट्वीट में महाराजा सुहेलदेव राजभर को केवल महाराजा सुहेलदेव परिभाषित ना करते।

epmty
epmty
Top