बोले पटोले- पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूरत जाने से रोका

बोले पटोले- पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूरत जाने से रोका

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को आरोप लगाया कि गुजरात पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सूरत आने पर मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को सूरत जाने से रोक दिया। पटोले ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूरत शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए उन्हें अवैध रुप से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से सूरत जाने वालों को सीमा पर रोक दिया गया। सूरत और उसके आसपास कर्फ्यू जैसे हालात हो गए। कई कार्यकर्ताओं के फोन जब्त कर लिए गए। उन्होंने कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग की भी अनुमति नहीं थी , यह लोकतंत्र का अंत है। कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने भी गुजरात पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

epmty
epmty
Top