जान गंवाने वाले लवप्रीत की बहनों की बातों को याद कर भावुक हुए जयंत

मुजफ्फरनगर। जनपद के सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय गाड़ी चढाकर उनकी हत्या कर रही है। लखीमपुर की घटना में जान गंवाने वाले लवप्रीत की बहनों की बातों को याद कर भावुक हुए जयंत

चौधरी जयंत भारतीय किसान यूनियन के संस्थाक चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 86वीं जयंती पर सिसौली में आयोजित किसान सभा एवं श्रद्धाजंलि सभा में किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ने अंग्रेजों के शासन याद दिला दी है, जिस प्रकार अंग्रेज उत्पीड़न करते थे उसी प्रकार मौजूदा सरकार में किसान हितों की अनदेखी की जा रही हैं। इतना ही नहीं किसानेां पर बर्बरतापूर्वक गाड़ी चढाकर चार किसानों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जीवन पर्यन्त किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों के हितों के लिए कई ऐतिहासिक आन्दोलन किए। उन्होंने किसान को सम्मान दिलाने के साथ सदैव उनके हितों के लिए काम किया।

लखीमपुर की घटना पर बोलते हुए चौधरी जयंत सिंह ने कहा की भाजपा सरकार में मंत्री के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाई है, किसान मारे गये। सरकार को मंत्री के घर पर भी बुल्डोजर चलवाना चाहिए। ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र बचा नहीं है,तुरन्त राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि आज देश के किसानों को एकजुट होने की जरूरत है, किसानों को अपना इतिहास पहचानना चाहिए। चौधरी जयंत सिंह इस दौरान लखीमपुर हिंसा में शहीद हुए युवा लवप्रीत सिंह की बहनों और माता से मुलाकात का जिक्र करते हुए बेहद भावुक हो गए।


भाकियू की राजधानी सिसौली में दूर दराज से आये सैकडों किसानों को सम्बोधित करते चौधरी जयंत ने कहा कि किसान हितों के लिए वे हमेशा तत्पर है। आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसान मजदूरों की हितों की रक्षा के लिए सदैव साथ रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने किसान भवन स्थित महेंद्र सिंह टिकैत की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

किसान भवन में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा से पूर्व चौधरी जयंत ने सिसौली में आयोजित प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चौधरी जयंत ने कहा कि सरकार को खेलों को प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे प्रयास करेंगे कि खेलों को तहसील व ब्लॉक स्तर तक भी प्रोत्साहित किया जाये। इस दौरान जयंत चौधरी का खाप चौधारियों द्वारा पगडी पहनाकर स्वागत किया।

epmty
epmty
Top