BJP की भगवा लहर पर सवार शिव नारायण विधानसभा पहुंचे तीसरी बार

BJP की भगवा लहर पर सवार शिव नारायण विधानसभा पहुंचे तीसरी बार

उमरिया। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में मध्य प्रदेश के भीतर चली भगवा लहर पर सवार होते हुए बांधवगढ़ विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक शिवनारायण सिंह तीसरी बार विधानसभा में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। प्रचंड जीत से उत्साहित विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की जनता और लाडली बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

सोमवार को सुबह से ही बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हजारों के तादात में विधायक शिवनारायण सिंह के निज निवास पहुँचकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य करने लगे तथा विधायक शिवनारायण सिंह और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह का मुँह मीठा कराकर उन्हें जीत की बधाई दी।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में पार्टी को मिली भारी जीत से उत्साह नजर आया। संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र मे भी लाडली बहनों ने भी विधायक शिवनारायण सिंह को लगातार तीसरी बार विधायक बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिस कारण बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवनारायण सिँह ने यह जीत दर्ज करते हुए उन अनुमानों को भी मुहंतोड़ जबाब दिया है जिसमे यह कहा जा रहा था इस बार उनकी स्थिति कमजोर है।

इस तरह का दावा करने करने वाले विश्लेषकों के मुँह में उनकी जीत के बाद ताला पड़ गया है। इस बार के चुनाव में बांधवगढ़ विधानसभा 89 के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवनारायण सिंह ने सभी अनुमानों को झूठलाते हुए कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सावित्री सिंह को 24092 मतों के विशाल अंतर से हराया। मतों की गणना में जहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 89568 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 65476 मत प्राप्त हुए।

सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के साथ साथ बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी मिली प्रचंड जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवनारायण सिँह एवं पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने अपने बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन और लाड़ली बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट-चंदन श्रीवास उमरिया मध्यप्रदेश

epmty
epmty
Top