जयंती पर फूलन देवी को याद कर सपाईयों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि और...

जयंती पर फूलन देवी को याद कर सपाईयों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि और...

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी की सांसद रही फूलन देवी के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और पिछड़ों की आवाज बनने का संकल्प लिया।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर पार्टी की सांसद रही वीरांगना के नाम से विख्यात स्वर्गीय फूलन देवी का जन्मदिन मनाया गया।

समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में इकट्ठा हुए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय फूलन देवी के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप ने कहा कि स्व: फूलन देवी द्वारा भेदभाव उत्पीड़न अत्याचार के विरुद्ध सशक्त आवाज़ बनकर संघर्ष किया गया। सँघर्ष के चलते ही उनको वीरांगना कहा गया।

कठिन हालात में उनको समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बेटी मानकर आशीर्वाद देते हुए उनको समाजवादी पार्टी की सांसद बनाकर पिछडो के लिए आवाज़ को ताकत दी गयी।

स्व: फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा जिला सचिव पवन पाल, फिरोज अख्तर, श्याम सुन्दर, समाजवादी मजदूर सभा जिला महासचिव रामपाल सिंह पाल, नगर अध्यक्ष डॉ अलीशेर अंसारी, मीर हसन, चौधरी फरमान अली, गजेंद्र बालियान, राशिद जैदी, राजकुमार सहित अनेक कायकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

epmty
epmty
Top