रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने भरा पर्चा- बहन प्रियंका व मां सोनिया...

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने भरा पर्चा- बहन प्रियंका व मां सोनिया...

रायबरेली। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली पहुंचकर राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना नामांकन कर दिया है। अपनी माता सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।

शुक्रवार को कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपना नामांकन दाखिल किया है।

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस द्वारा अपना प्रत्याशी बनाए गए राहुल गांधी अब अपनी मां की विरासत संभाल लेंगे। उल्लेखनीय है कि रायबरेली सीट से सबसे पहले फिरोज गांधी ने वर्ष 1952 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर संसद की सदस्यता प्राप्त की थी।

वर्ष 1958 में फिरोज गांधी के दोबारा से विजई रहने के बाद इंदिरा गांधी ने रायबरेली सीट से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उनकी हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से पांच योजनाओं तक लोकसभा में इसका प्रतिनिधित्व किया। आज राहुल गांधी ने रायबरेली पहुंचकर गांधी परिवार की विरासत को संभाल लिया है।

epmty
epmty
Top