दूसरे दिन भी सेवा में राहुल गांधी- काटी सब्जी, लंगर में धोए जूठे बर्तन

दूसरे दिन भी सेवा में राहुल गांधी- काटी सब्जी, लंगर में धोए जूठे बर्तन

अमृतसर। स्वर्ण मंदिर में सेवा करने के लिए पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दूसरे दिन भी टेंपल की सेवा करने में जुटे हुए हैं। सबसे पहले उन्होंने लंगर घर के भीतर महिलाओं के साथ साग सब्जी काटी और फिर जूठे बर्तन धोए।

मंगलवार को एक बार फिर से कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी सेवा करने के लिए अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने आज गोल्डन टेंपल में लंगर घर की सेवा का काम संभाला है। गोल्डन टेंपल पहुंचते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ साग सब्जी एवं लहसुन आदि काटा है।

जबकि इससे पहले वह देर रात 12.00 बजे के बाद तक भी स्वर्ण मंदिर के भीतर सेवा करते रहे थे। 24 घंटे के भीतर राहुल गांधी मंगलवार को तीसरी बार सेवा करने के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे हैं।दोपहर के समय गोल्डन टेंपल पहुंचे राहुल गांधी ने सोमवार को छबील के करीब जूठे बर्तन धोने की सेवा करने से पहले गोल्डन टेंपल में माथा टेका था।



epmty
epmty
Top