प्रियंका ने जनसंवाद कर नोएडा में घर घर मांगे मतदाताओं से वोट-महिलाओं में उत्साह
नोएडा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में आशा, आंगनबाड़ी एवं उद्योगों से जुड़े लोगों के अलावा फ्लैट बायर्स एसोसिएशन, किसानों एवं महिलाओं आदि से जनसंवाद कर घर घर जाकर प्रचार अभियान शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट मांगे और अपनी प्राथमिकताएं उनके सामने रखी।
सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोएडा विधानसभा क्षेत्र में जनसंवाद एवं घर-घर प्रचार अभियान की शुरुआत नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद की। नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी उम्मीदवारों की जीत की दुआ मांगी। नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार बनाई गई पंखुरी पाठक के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उद्योगों से जुड़े लोगों, फ्लैट बायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जन संवाद करने के बाद किसानों महिलाओं एवं स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से जनसंवाद कर उनकी परेशानियां पूछी और पार्टी की नीतियां, कार्यक्रम एवं योजनाएं उन्हें बताई। जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची महिलाओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ जमकर सेल्फियां ली और उत्साह के साथ पार्टी को मत देने का वायदा किया। उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आज सोमवार को नोएडा में पहला जनसंवाद एवं घर घर जाकर प्रचार अभियान का पहला दिन है। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया के फेसबुक एवं यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर लाइव इंटरेक्शन करती रही है। मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने की उम्मीद है। नोएडा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज नोएडा में विभिन्न वर्गों के समाज के समूह के साथ बातचीत कर रही हैं। नोएडा में वह लड़की हूं, लड़ सकती हूं, नारे के तहत अलग से महिलाओं के एक समूह के साथ भी बातचीत करेंगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार किया था। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में पहले चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से आक्रामक प्रचार रणनीति बनाई गई है।