प्रियंका ने अस्थाई जेल से कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित- क्या कहा पढ़िए

प्रियंका ने अस्थाई जेल से कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित- क्या कहा पढ़िए

सीतापुर। लखीमपुर खीरी जाने की जिद पर अड़ी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को यूपी सरकार ने सीतापुर के पीएसी कैंपस में अस्थाई जेल बनाकर धारा 151, 107, 116 के तहत गिरफ्तार कर रखा हुआ है। प्रियंका गांधी स्पष्ट कहना है कि जब तक वह लखीमपुर नहीं जाएंगी तब तक लखनऊ या दिल्ली वापस नहीं लौटेंगी । पिछले 2 दिन से सीतापुर के पीएसी कैंपस में पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी ने अस्थाई जेल के बाहर डटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मोबाइल से संबोधित किया।

सीतापुर की अस्थाई जेल से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने गेट पर जमा कार्यकर्ताओं को मोबाइल पर संबोधित किया। उन्होंने श्लोक के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछे। प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री के बेटे की अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। हम गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा होने तक हम नहीं रुकेंगे। मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी होनी चाहिए। आज देश में एक कायर सरकार है और कायर सरकार का मंत्री धमका आता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज लखनऊ दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर खीरी क्यों नहीं गए। जब हादसा हुआ तो प्रशासन कहां था। राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि तानाशाही के सामने हम नहीं झुकेंगे। हम मजबूती से आवाज उठाएंगे। देश की रीड की हड्डी किसान हैं। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब मैं इस अस्थाई जेल से बाहर निकलूंगी तो मैं आपसे जरूर मिलूंगी।

Next Story
epmty
epmty
Top