प्रियंका की चुनावी राजनीति से प्रमोद परेशान - बोले कद छोटा करने की..

प्रियंका की चुनावी राजनीति से प्रमोद परेशान - बोले कद छोटा करने की..

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत किए जाने से बुरी तरह परेशान हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाना उनका कद छोटा करने की कोशिश है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा सीट से इलेक्शन में उतारकर पार्टी में प्रियंका का कद छोटा करने की कोशिश की गई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया है प्रियंका गांधी वाड्रा को वायनाड लोकसभा सीट से इलेक्शन लडवाकर कांग्रेस ने इस बात को भी सिद्ध कर दिया है कि उसे हिंदुओं पर भरोसा नहीं है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि अगर कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा रहा होता तो निश्चित रूप से प्रियंका गांधी वाड्रा को किसी अन्य लोकसभा सीट से इलेक्शन लड़ाया जाता।। मीडिया से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि कांग्रेस के भीतर प्रियंका गांधी सबसे बड़ा लोकप्रिय चेहरा है, जिसके चलते प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाते हुए पार्टी की कमान उन्हें सौंप देनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि किसी समय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के राजनीतिक सलाहकार रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा पार्टी के खिलाफ लगातार बयान बाजी करने को लेकर इसी साल की फरवरी महीने में कांग्रेस द्वारा आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

epmty
epmty
Top