PDM मोर्चा ने घोषित किया उम्मीदवार- इन्हें दिए यहां से टिकट

PDM मोर्चा ने घोषित किया उम्मीदवार- इन्हें दिए यहां से टिकट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में पीडीएम मोर्चा की ओर से एक बार फिर से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश की बांदा, झांसी और फूलपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर पीडीएम मोर्चा की ओर से अपने उम्मीदवारों की चतुर्थ सूची जारी की गई है। पीडीएम मोर्चा के कार्यालय सचिव मोहम्मद आशिक की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक बांदा लोकसभा सीट से प्रमोद कुमार यादव को पीडीएम मोर्चा द्वारा अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

डॉक्टर चंदन सिंह पटेल झांसी लोकसभा सीट पर पीडीएम मोर्चा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। फूलपुर लोकसभा सीट पर महिमा पटेल पीडीएम प्रत्याशी के तौर पर अपने प्रतिद्वंदियों का मुकाबला करेंगी।

epmty
epmty
Top