पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला- NDA के 2 MLA के वारंट जारी

पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला- NDA के 2 MLA के वारंट जारी

लखनऊ। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार चला रहे जनतांत्रिक गठबंधन के दो विधायकों के खिलाफ पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला मामले को लेकर गैर जमाती वारंट जारी किए गए हैं। दोनों ही विधायक भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दलों के विधायक हैं।

बृहस्पतिवार को पेपर लीक एवं भर्ती घोटाला मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम तथा कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के नेतृत्व वाली निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ अदालत की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

गैंगस्टर कोर्ट के जज पुष्कर उपाध्याय ने विधायक बेदी राम एवं विपुल दुबे के अलावा 18 अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में हाजिर नहीं होने पर यह गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने कृष्णा नगर इंस्पेक्टर को इस महीने की 26 जुलाई तक जारी किए गए गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट संबंधित को तमिल करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर कोर्ट की ओर से जिन विधायकों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बेदी राम और विपुल दुबे के खिलाफ यह गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं उन विधायकों को वर्ष 2006 के फरवरी महीने में एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था।

epmty
epmty
Top