स्मृति ईरानी को बताया पाकिस्तानी- पूर्व MLC पर मुकदमा दर्ज

स्मृति ईरानी को बताया पाकिस्तानी- पूर्व MLC पर मुकदमा दर्ज

अमेठी। जिले के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किए जाने के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ भाजपा महामंत्री की शिकायत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। आंदोलन कर रहे पूर्व एमएलसी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पाकिस्तानी कह दिया था।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। वह पिछले तीन दिनों से संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को पाकिस्तानी कह दिया था। अब इसे लेकर जिला भाजपा महामंत्री केशव सिंह ने उनके खिलाफ गौरीगंज थाने में तहरीर देकर एनसीआर दर्ज कराई है।

मुकदमा दर्ज होने की बाबत दीपक सिंह ने कहा है कि हम संवेदनहीन व्यक्ति नहीं है, क्योंकि हम और हमारे नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी लोगों के दुख दर्द को समझते हैं। वैसे भी राहुल गांधी के परिवार की परिपाटी दूसरे का दुख दर्द समझने की रही है।

संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस कैंसिल किए जाने को लेकर सबसे ज्यादा उंगली अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर उठ रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि उनके कहने पर ही संजय गांधी हॉस्पिटल को सील किया गया है, जो पिछले चार दशक से जनपद वासियों को अपनी सेवाएं दे रहा था।



epmty
epmty
Top