पार्टी मुखिया की पत्नी के जन्मदिन पर बांट रहे थे कंबल-हुआ मुकदमा दर्ज

पार्टी मुखिया की पत्नी के जन्मदिन पर बांट रहे थे कंबल-हुआ मुकदमा दर्ज

वराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पूर्व सांसद पत्नी के जन्मदिन पर कंबल बांटना सपा कार्यकर्ताओं को उस समय भारी पड़ गया, जब पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चार सपा नेताओं के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कंबल बांटने के मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वाराणसी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन की खुशी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सप्तसागर इलाके में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने के अलावा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद लोगों के बीच कमरों का वितरण किया गया। मामले की सूचना प्राप्त होने पर सप्तसागर चौकी इंचार्ज द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए राजू यादव, बच्चा यादव, प्रभाकर यादव और बच्चा साहनी के अलावा 10 अज्ञात के खिलाफ विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।



Next Story
epmty
epmty
Top